Sat, Nov 7, 2026Updated 05:33 AM GMT+0530

रेलवे की घोर उपेक्षा: अनुग्रह नारायण रोड (AUBR) स्टेशन पर बिना रुके निकल जातीं हैं ये ट्रेनें, डेहरी और सासाराम में है ठहराव

Published: October 30, 2026, 1:28 pm
शेयर Facebook X Telegram

औरंगाबाद (बिहार): बिहार के औरंगाबाद जिले के मुख्य रेलवे स्टेशन, अनुग्रह नारायण रोड (AUBR) पर कई प्रमुख ट्रेनों का ठहराव न होने के कारण स्थानीय निवासियों में गहरा असंतोष है। हावड़ा, धनबाद, गोमो और गया की ओर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय (DDU) जंक्शन जाने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें औरंगाबाद को नजरअंदाज करते हुए महज 15 से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित डेहरी-ऑन-सोन (DOS) और सासाराम (SSM) में रुकती हैं। रेलवे के इस दोहरे मापदंड से व्यापारियों, छात्रों और आम यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

महज 15 किमी की दूरी पर दोहरा मापदंड

रेलवे की कार्यशैली का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि औरंगाबाद शहर के बेहद करीब स्थित डेहरी-ऑन-सोन और सासाराम स्टेशनों पर लंबी दूरी की सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों की भरमार है। इन दोनों स्टेशनों पर ट्रेनें रुकती हैं, जिससे वहां के लोगों को आवागमन में सुविधा होती है। इसके विपरीत, जिला मुख्यालय का मुख्य स्टेशन होने के बावजूद अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर चंबल, सियालदह-अजमेर, प्रताप एक्सप्रेस, शब्दभेदी एक्सप्रेस, बाड़मेर एक्सप्रेस आदि जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों को स्टॉपेज नहीं दिया गया है। लोगों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए मजबूरन डेहरी या सासाराम जाना पड़ता है।

प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की तुलनात्मक स्थिति

ट्रेन का नाम एवं संख्यागया (Gaya)अनुग्रह नारायण रोड (AUBR)डेहरी-ऑन-सोन (DOS)सासाराम (SSM)
चंबल एक्सप्रेस (12175)✅❌✅✅
चंबल एक्सप्रेस (12177)✅❌✅✅
हावड़ा – आगरा कैंट चंबल एक्सप्रेस (20975)✅❌✅✅
नंदनकानन एक्सप्रेस (12815)✅❌✅✅
हावड़ा – बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12323)✅❌❌✅
पुणे – जसीडीह एक्सप्रेस (11428)✅❌❌✅
मालदा टाउन – आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (13435)✅❌✅✅
गया – चेन्नई एग्मोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12389)✅❌✅✅
भुवनेश्वर – आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22805)✅❌❌❌
गरबा एक्सप्रेस (12938)✅❌❌✅
प्रताप एक्सप्रेस (12496)✅❌❌❌
शब्दभेदी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22323)✅❌❌❌
सियालदह – अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12987)✅❌✅✅
रांची – वाराणसी वंदे भारत (20887)✅❌❌✅
गोड्डा – दौराई साप्ताहिक एक्सप्रेस (19604)✅❌✅✅
हावड़ा – लालकुआं एक्सप्रेस (12353)✅❌✅✅
कोलकाता – कानपुर सेंट्रल स्पेशल (04158)✅❌❌✅
कोलकाता – आगरा कैंट स्पेशल (01912)✅❌❌✅
भुवनेश्वर – नई दिल्ली दुरंतो (12281)✅❌❌❌
दुर्गियाना एक्सप्रेस (12357)✅❌❌✅
आगरा कैंट – कोलकाता एक्सप्रेस (13167)✅❌✅✅
देवघर – वाराणसी वंदे भारत (22499)✅❌❌✅
संतरागाछी – आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22857)✅❌❌❌
हल्दिया – आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12443)✅❌❌❌
जलियांवाला बाग एक्सप्रेस (12379)✅❌❌✅
पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति (12329)✅❌❌❌
सियालदह – जम्मू तवी हमसफर (22317)✅❌❌❌
कोलकाता – आगरा कैंट एक्सप्रेस (12319)✅❌❌❌
पुरी – आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (18427)✅❌❌✅
भुवनेश्वर – नई दिल्ली तेजस राजधानी (20817)✅❌❌❌
भुवनेश्वर – नई दिल्ली राजधानी (22823)✅❌❌❌
भुवनेश्वर – नई दिल्ली राजधानी (22811)✅❌❌❌
हावड़ा – नई दिल्ली राजधानी (12301)✅❌❌❌
सियालदह – नई दिल्ली राजधानी (12313)✅❌❌❌
गोड्डा – नई दिल्ली हमसफर (12349)✅❌✅✅
रांची – नई दिल्ली राजधानी (20839)✅❌✅❌

उग्र जन-आंदोलन की चेतावनी

स्थानीय लोगों और रेल यात्रियों का कहना है कि कई बार रेलवे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं और यह रेलवे को अच्छा-खासा राजस्व भी देता है। क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन पर इन प्रमुख ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित कर इस भेदभाव को खत्म नहीं किया गया, तो औरंगाबाद की जनता सड़कों पर उतरकर जोरदार जन-आंदोलन करने को बाध्य होगी।

पोल

अनुग्रह नारायण रोड (AUBR) स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की उपेक्षा के पीछे आप सबसे बड़ा कारण किसे मानते हैं?

2 votes · Closes 25 Dec 2026, 1:28 pm